{"_id":"610ad95b8ebc3ec37c32ac3c","slug":"hathras-two-year-old-girl-died-of-sticks-and-sticks-in-two-sides-shaphu-news-ali269875720","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो वर्षीय बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दो वर्षीय बच्ची की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव कोंकना खुर्द में मंगलवार रात दो पक्षों में हुई मारपीट में डंडा लगने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार शाम को कोकना खुर्द निवासी विक्रम सिंह उर्फ नेहना एवं हरीओम पास के गांव में त्रयोदशी संस्कार में दावत खाने गए थे। वहीं पर किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई हो गई। देर रात घर आने पर दोनों परिवारों के लोग आमने सामने आ गए। गाली गलौज और जमकर लाठी डंडे चले। इसी दौरान सुरभि (2) पुत्री विक्रम सिंह के सिर में डंड लग गया। जिससे वह घायल हो गई।
मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने झगड़ा कर रहे कुछ युवकों को हिरासत में ले लिया। विक्रम सिंह की तहरीर पर बॉबी और हरिओम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।