फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two teachers terminated service due to various charges

हाथरस : विभिन्न आरोपों के चलते दो शिक्षकों की सेवा समाप्त

Fri, 05 Mar 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two teachers terminated service due to various charges
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विभिन्न आरोपों के चलते दो शिक्षकों के खिलाफ बीएसए ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है। जिन शिक्षकों पर यह कार्रवाई की गई है, उनमें विकास खंड हाथरस के उच्च प्राथमिक विद्यालय पुन्नेर के शिक्षक विक्रांत सेंगर और प्राथमिक विद्यालय नगला कोठी के प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि कुमार का नाम शामिल है।
विक्रांत सेंगर को निलंबित कर बीआरसी सहपऊ से संबद्ध किया गया था। विक्रांत पर आरोप है कि वह पूर्व में रेलवे में ‘डीएसएल क्लीनर’ के पद पर कार्यरत थे। वहां से इन्हें बर्खास्त किया गया था। उन्होंने तथ्यों को छिपाकर बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत नौकरी प्राप्त कर ली, जोकि मृतक आश्रित सेवा नियमावली का उल्लंघन है। जांच में सभी आरोप सही पाए जाने पर अब बीएसए ने उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

प्रभारी प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय नगला कोठी विकास खंड सिकंदराराऊ रवि कुमार पर एमडीएम एवं कायाकल्प की धनराशि में वित्तीय अनियमितता बरतने, खाता संचालन व यूनिफार्म वितरण में अनियमितता बरतने, प्राथमिक विद्यालय खिजरपुर के प्रधानाध्यापक के हस्ताक्षरयुक्त ब्लैंक चेक एवं फर्जी बिल, वाउचर और पुस्तकालय मद की धनराशि के उपभोग में वित्तीय अनियमितता बरतने के आरोप हैं। इन्हें निलंबित करते हुए बीआरसी सादाबाद से संबद्ध किया गया था। अब जांच में सभी आरोप सत्य पाए जाने पर रवि कुमार के खिलाफ भी बीएसए ने सेवा समाप्ति की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों शिक्षकों के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है। इससे पूर्व इनके खिलाफ विभिन्न आरोपों के चलते निलंबन की कार्रवाई की गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने और इनके द्वारा दिए गए जवाब संजोषजनक व तथ्यपूर्ण न होने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है।
-मनोज कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed