फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two real brothers accused of rape sent to jail

हाथरस : दुष्कर्म के आरोपी दोनों सगे भाई भेजे जेल

Sat, 30 Apr 2022 09:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two real brothers accused of rape sent to jail
पुलिस हिरासत में दुष्कर्म के आरोपी दोनों भाई। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने के आरोपी दोनों सगे भाइयों को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया। एसपी विकास कुमार वैद्य ने पीड़िता के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
गौरतलब है कि किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उसकी पुत्री के साथ जसवंत नाम के आरोपी ने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब वह मौके पर पहुंची तो आरोपी के भाई सौरभ ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया और उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सुुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना के बाद आरोपियों की डीएनए जांच कराई गई और नमूना जांच के लिए भेजा गया है। शनिवार को एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया। इधर, पुलिस ने आरोपियों को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed