{"_id":"61a70b3e659aaa04f0272cd9","slug":"hathras-two-pairs-of-passenger-trains-will-not-operate-on-mathura-kasganj-track-today-hathras-news-ali279442753","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मथुरा-कासगंज ट्रैक पर आज दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का नहीं होगा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मथुरा-कासगंज ट्रैक पर आज दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का नहीं होगा संचालन
विज्ञापन
हाथरस : हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक की मरम्मत करती मशीन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मथुरा-कासगंज ट्रैक पर आज दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। बुधवार को नगला रति के निकट सब वे का निर्माण किया जाएगा। इस कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इधर, मंगलवार को मेंडू क्रासिंग पर काम चला। इस कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। लोगों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि कासगंज-मथुरा रेलवे ट्रैक पर युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है। मथुरा से अब कस्बा मेंडू क्रासिंग तक का मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। अब नगला रति के निकट मरम्मत व सब-वे का निर्माण किया जाएगा। इस कारण सुबह साढ़े छह बजे मथुरा जाने वाली, दोपहर को साढ़े 11 बजे मथुरा व कासगंज जाने वाली ट्रेन के अलावा रात को मथुरा से नौ बजे कासगंज जाने वाली ट्रेन का संचालन बुधवार को नहीं होगा। संवाद
कस्बा मेंडू क्रासिंग पर चला मरम्मत का काम
कस्बा मेंडू के निकट पैकिंग मशीन की मदद से सोमवार की सुबह आठ बजे काम की शुरुआत हुई। काम के चलते समपार संख्या 301 को बंद कर दिया गया। इस कारण वाहनों को अन्य मार्गों से गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ी। वहीं काफी कस्बा मेंडू के बाजार से होकर गुजरे। वहां जाम के हालत पैदा हो गए। इस कारण भी लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। संवाद