फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two more arrested in the murder of a young man

हाथरस: युवक की हत्या के मामले में दो और गिरफ्तार

Fri, 15 Nov 2019 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two more arrested in the murder of a young man
नगला इमलिया में हुई हत्या के आरोपी कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : HATHRAS
युवक की हत्या में दो और गिरफ्तार
विज्ञापन

नगला इमलिया में जमीन के विवाद में युवक की कर दी गई थी हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव इमलिया में जमीन को लेकर हुए विवाद के चलते हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनसे पहले हत्या के मुख्यारोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नगला इमलिया में चार नवंबर की दोपहर को जमीन को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई, जिसमें रूबेंद्र उर्फ रूबी की गोली लगने से मौत हो गई थी। गोली लगने से शीलेंद्रपाल सिंह, उनका बेटा धर्मेंद्र व तनिष्का घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने प्रमोद व प्रदीप उर्फ कन्हैया पुत्रगण वीरपाल, नीरज पत्नी प्रमोद, प्रभात कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, कुलदीप पुत्र कन्हैया निवासीगण नगला इमलिया, दुर्गेश कुमार निवासी नगला तुला थाना विजयगढ़ अलीगढ़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

इनमें से पुलिस ने मुख्य अभियुक्त प्रमोद कुमार को 11 नवंबर को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में पुलिस ने प्रभात पुत्र प्रमोद व प्रदीप उर्फ कन्हैया पुत्र वीरपाल सिंह को भी तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। अब पुलिस को तीन और आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला इमलिया में जमीन के विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में प्रमोद कुमार के बाद प्रभात व प्रदीप उर्फ कन्हैया को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी तीन की गिरफ्तारी होना बाकी है, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
-मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed