{"_id":"5ee3d2358ebc3e4324626b55","slug":"hathras-two-months-ago-a-young-man-died-due-to-the-impact-of-a-dog-bite-kohram-sadabad-news-ali2359973148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दो माह पहले कुत्ते के काटने से आए असर से युवक की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दो माह पहले कुत्ते के काटने से आए असर से युवक की मौत, कोहराम
विज्ञापन
सादाबाद: मृतक चंद्रपाल का फाइल फोटो।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव वेदई के माजरा नगला शीशिया में एक युवक की मौत हो गई। युवक को करीब दो माह पहले कुत्ते ने काट लिया था, जिसका असर युवक में बृहस्पतिवार को आ गया और गुरूवार की देर शाम ही अलीगढ़ उपचार के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक के भतीजे चंद्रप्रकाश पुत्र वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके चाचा चंद्रपाल सिंह पुत्र श्यामलाल सिंह उम्र करीब 32 वर्ष को ककरीब दो माह पहले गांव में ही किसी कुत्ते ने काट लिया था, जिसका उपचार उसके चाचा ने गांव में ही कराया था। कुछ दिनों पहले तबियत खराब होने पर उन्हें आगरा उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उनका इलाज करने से मना कर दिया।
बृहस्पतिवार को अचानक उनकी तबियत अधिक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल हाथरस ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि चंद्रपाल में कुत्ते जैसे लक्षण आ गए हैं, लिहाजा चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ के लिए रैफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। चंद्रपाल किसी कोल्ड पर पल्लेदारी का काम करता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शुक्रवार को चंद्रपाल के बच्चों पुष्पेंद्र, सोनू, पूजा ने भी चिकित्सकों को घटना की जानकारी देते हुए सादाबाद सीएचसी पर पहुंच कर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए।