फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two lakh rupees were borrowed on the brother-in-law of the relationship, so he was called home and killed

हाथरस : रिश्ते के देवर पर उधार थे दो लाख रुपये, इसलिए घर बुलाकर की हत्या

Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:27 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसकोतवाली सदर इलाके में एक महिला द्वारा अपने रिश्ते के देवर को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस ने रात्रि में मौके पर जाकर इस महिला के घर से युवक भूपेंद्र निवासी सिकंदरपुर मथुरा का शव बरामद किया था। बृहस्पतिवार को भी भूपेंद्र अपने पैसे मांगने इस महिला के घर गया तो वहां बहन की पुत्रवधू ने उनके बेटे भूपेंद्र की गला घोंटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Hathras: Two lakh rupees were borrowed on the brother-in-law of the relationship, so he was called home and killed
हाथरस : मृत युवक भूपेंद्र का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : HATHRAS

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके में एक महिला द्वारा अपने रिश्ते के देवर को मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। मृतक के पिता का आरोप है कि उसके बेटे के इस महिला पर दो लाख रुपये उधार थे और इसी वजह से इस महिला ने उसके बेटे की हत्या कर दी। महिला का कहना था कि रुपये के एवज में उसका यह रिश्ते का देवर लगातार उसे परेशान करता था। उस पर गलत नीयत रखता था और बृहस्पतिवार को उसने उसके साथ छेड़खानी भी की थी। इसी वजह से उसने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण गला घोंटना आया है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली सदर क्षेत्र निवासी एक महिला बृहस्पतिवार की रात्रि में थाना कोतवाली सदर पहुंच गई थी। इस महिला ने बताया था कि उसने अपने रिश्ते के देवर की अपने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी है और लाश घर में ही पड़ी है। यह सुनकर पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने रात्रि में मौके पर जाकर इस महिला के घर से युवक भूपेंद्र निवासी सिकंदरपुर मथुरा का शव बरामद किया था। रात भर इस घटना के बाद मोहल्ले में लोगों का जमघट लगा रहा था। वहां पुलिस ने छानबीन के लिए डाग स्क्वायड को भी बुलाया था और फोरेंसिक टीम भी गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अब इस मामले में कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृत भूपेंद्र के पिता जयप्रकाश सिंह ने बताया कि उनके बेटे भूपेंद्र के उनकी बहन के बेटे की पत्नी पर दो लाख रुपये थे। इसी का तगादा करने के लिए भूपेंद्र उसके घर आता रहता था। बृहस्पतिवार को भी भूपेंद्र अपने पैसे मांगने इस महिला के घर गया तो वहां बहन की पुत्रवधू ने उनके बेटे भूपेंद्र की गला घोंटकर हत्या कर दी।
मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्ट्रेन्गुलेशन (गला दबाकर हत्या) आया है। घटना के संबंध में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दुपट्टे को बरामद कर लिया है।

महिला बोली-मेरे साथ कर रहा था छेड़खानी, किसी तरह मैने बचाया और कर दी हत्या
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला ने पूछताछ में बताया कि मृतक भूपेंद्र रिश्ते में उसका देवर लगता था। मृतक के उस पर दो लाख रुपये उधार थे। इसके लिए वह आए-दिन तगादा करता रहता था। घर आता-जाता रहता था और उस पर गलत नीयत रखता था। 29 सितंबर 2022 को समय करीब साढ़े चार बजे वह घर पर आया और पैसों के ऐवज में छेड़खानी करने लगा। उसे विरोध किया और किसी तरह खुद को बचाया। मौका पाकर दुपट्टे से गला घोंटकर भूपेंद्र की हत्या कर दी। संवाद
तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद कर लिया गया है।
-सुरेंद्र सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed