फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two laborers special train passed through Hathras City

हाथरस: हाथरस सिटी से गुजरी दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Fri, 08 May 2020 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two laborers special train passed through Hathras City
हाथरस: मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक से गुजरती श्रमिक स्पेशल ट्रेन। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा अन्य जिलों में फंसे श्रमिकों के लिए लगातार श्रमिक स्पेशल पैसिंजर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन सुबह चार बजकर 15 मिनट बजे और दूसरी ट्रेन दोपहर को 12 बजकर 10 मिनट पर हाथरस सिटी स्टेशन से गुजरी। इन दोनों ट्रेनों को कासगंज स्टेशन पर पूरी तरह खाली कराया गया। वहां से बसों के जरिये यात्रियों को उनके नियत स्थान पर पहुंचाया गया । ट्रेन गुजरने को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क रहा।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एक ट्रेन अहमदाबाद से बरेली पहुंची थी। अब ट्रेनों का संचालन लगातार धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अहमदाबाद से कासगंज के लिए दो श्रमिक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई, जो मथुरा कासगंज ट्रैक के जरिये हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन होते हुए कासगंज को गई।
विज्ञापन

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से गुजरी ट्रेन के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। हाथरस सिटी से जीआरपी एसओ अब्दुल कादिर हमराहों के साथ कासगंज पहुंचे। श्रमिकों से नियमों का पालन कराते हुए स्टेशन पर मुश्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed