फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two houses collapsed in the rain, five girls were buried

हाथरस : बारिश में दो मकान गिरे, पांच बच्चियां दबीं

Thu, 22 Sep 2022 11:31 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:31 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के ग्राम सठिया और लालगढ़ी में बृहस्पतिवार की सुबह दो मकान गिर गए।तभी बारिश के कारण अचानक बबलू का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया छत और दीवार भी गिर र्गइं।लेखपाल ने बताया कि करीब पांच हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Hathras: Two houses collapsed in the rain, five girls were buried

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के ग्राम सठिया और लालगढ़ी में बृहस्पतिवार की सुबह दो मकान गिर गए। गांव में अफरा-तफरी मच गई। प्रभारी तहसीलदार ने गांव में पहुंचकर मुआयना किया। बाद में एसडीएम ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
ग्राम लालगढी निवासी बबलू पुत्र राम बिहारी राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी पांच वर्षीय पुत्री दर्पण एवं चार वर्षीय पुत्री नंदिनी एवं बहादुर सिंह की 14 वर्षीय पुत्री ममता, पांच वर्षीय पायल और 12 वर्षीय कोमल घर में खेल रही थीं। तभी बारिश के कारण अचानक बबलू का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया छत और दीवार भी गिर र्गइं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने छत के नीचे दबीं बच्चियों को निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर आए। हालत गंभीर होने के कारण दो बच्चियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय ने गांव में पहुंचकर मुआयना किया। प्रभारी तहसीलदार का कहना है कि बच्चों के दबने की सूचना पर राजस्व टीम के साथ गांव लालगढ़ी गए थे। वहां जो नुकसान हुआ है, उसके संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, क्षेत्र के गांव सठिया में विक्रम पुत्र गणेशी लाल के मकान की छत भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल ने मुआयना किया। लेखपाल ने बताया कि करीब पांच हजार रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed