फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two hostels will be built for SC-SC students: Aseem Arun

हाथरस : एससी-एससी विद्यार्थियों के लिए बनेंगे दो छात्रावास : असीम अरुण

Fri, 06 Jan 2023 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two hostels will be built for SC-SC students: Aseem Arun
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा हाथरस-मथुरा मार्ग पर ओढ़पुरा तिराहे पर नवनिर्मित पंचतीर्थ आंबेडकर पार्क का समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने लोकार्पण किया। इस मौके पर मंत्री ने हाथरस में अनुसूचित जाति-जनजाति के विद्याथियों के लिए दो छात्रावास बनवाने की घोषणा भी की।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौतम बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाकर व पुष्प अर्पित करने के साथ ही गौतम बुद्ध की वंदना के साथ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण व मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। डीएम अर्चना वर्मा ने भी समाज कल्याण मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारी सरकार द्वारा उनसे जुड़े पांच स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी प्रेरणा पर हाथरस नगर पालिका प्रशासन द्वारा हाथरस में स्थानीय मथुरा रोड स्थित ओढ़पुरा पर पंचतीर्थ आंबेडकर पार्क का निर्माण कराया गया है। इसमें एक ही स्थान पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के पांच तीर्थों के दर्शन हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संदेशों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारे जीवन में तभी रोशनी आएगी, जब हमारा परिवार और समाज शिक्षित होगा। बाबा साहब ने अपनी प्रतिभा को शिक्षा के दम पर ही निखारा और संविधान निर्माता बने। बाबा साहब का मुख्य नारा था ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक बच्चा शिक्षा ग्रहण कर आत्मनिर्भर बनता है तो पूरे परिवार और समाज को नई दिशा मिलती है और नये आयाम हासिल करता है।
उन्होंने बताया कि हाथरस शहर में अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों के लिए दो छात्रावास समाज कल्याण विभाग बनाएगा। एक छात्रावास छात्राओं का होगा और दूसरा छात्रों का। इसके लिए भूमि नगर पालिका प्रशासन द्वारा उपलब्ध करा दी गई है। इसके लिए उन्होंने नगर पालिकाध्यक्ष का आभार जताया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे गरीब बच्चों के लिये नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। यहां भी निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।

इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने अपने कार्यकाल में शहर में कराए गए सौंदर्यीकरण व अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि बाबा साहब का मुख्य उद्देश्य पिछड़े वर्ग के समाज का उत्थान करना और उनको शिक्षित बनाना था, जिससे वह अपने कर्तव्यों के साथ अधिकारों का उपयोग कर सकें। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, एडीएम डॉ. बसंत अग्रवाल के अलावा काफी लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed