{"_id":"6a8bd2427dbc7c962301faad","slug":"school-bus-eeco-collision-in-chandapa-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस सड़क हादसा: स्कूल बस-ईको की भीषण भिड़ंत, बाप-बेटे की मौत, एक ही परिवार के छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस सड़क हादसा: स्कूल बस-ईको की भीषण भिड़ंत, बाप-बेटे की मौत, एक ही परिवार के छह घायल
Mon, 24 Aug 2026 10:40 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 24 Aug 2026 10:40 AM IST
सार
दुर्घटना के बाद स्कूल बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायल अवनीश ने बताया कि स्कूल बस बहुत तेज रफ्तार में थी। संपर्क मार्ग की चौड़ाई भी काफी कम थी।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ईको कार-स्कूल बस, मृतक राजाबाबू उर्फ प्रदीप
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र में 24 अगस्त सुबह करीब 6 बजे एक भीषण सड़क हादसा हुआ। काकोड़ी-अल्हैपुर संपर्क मार्ग पर बीएलएस स्कूल की बस और एक ईको कार आपस में टकरा गईं। इस दुर्घटना में ईको कार चालक की मौके पर ही जान चली गई। उनके पिता की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान राजाबाबू उर्फ प्रदीप (32) और उनके पिता राकेश के रूप में हुई है। इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में राजाबाबू के चाचा नरेश और उनके चचेरे भाई भी शामिल हैं। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। यह परिवार गंगा स्नान करके अपने घर लौट रहा था। तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर भेजा गया था। जिनमें से राजाबाबू के पिता राकेश की भी आगरा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
बस चालक मौके से फरार
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद स्कूल बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घायल अवनीश ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्कूल बस बहुत तेज रफ्तार में थी। संपर्क मार्ग की चौड़ाई भी काफी कम थी।