फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Om Prakash Arya new Commissioner of Aligarh

तबादला: अलीगढ़ के नए मंडलायुक्त होंगे ओम प्रकाश आर्य, संगीता सिंह मुरादाबाद की कमिश्नर बनीं

Mon, 24 Aug 2026 10:22 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 24 Aug 2026 10:22 AM IST
सार

ओम प्रकाश आर्य राज्य सिविल सेवा से पदोन्नत होकर आईएएस बने हैं। प्रशासनिक सेवा में करीब डेढ़ दशक के दौरान उन्होंने विकास, राजस्व, आबकारी और जिला प्रशासन से जुड़े पदों पर काम किया है।

विज्ञापन
Om Prakash Arya new Commissioner of Aligarh
अलीगढ़ के नए कमिश्नर ओम प्रकाश आर्य, संगीता सिंह मुरादाबाद कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

2010 बैच के आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश आर्य अलीगढ़ के नए मंडलायुक्त बनाए गए हैं। शासन ने उन्हें सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद से स्थानांतरित कर अलीगढ़ का मंडलायुक्त बनाया है। वहीं मौजूदा मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। शासन के स्थानांतरण आदेश में दोनों अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।

विज्ञापन


ओम प्रकाश आर्य राज्य सिविल सेवा से पदोन्नत होकर आईएएस बने हैं। प्रशासनिक सेवा में करीब डेढ़ दशक के दौरान उन्होंने विकास, राजस्व, आबकारी और जिला प्रशासन से जुड़े पदों पर काम किया है। वर्ष 2019 में वह श्रावस्ती के जिलाधिकारी बनाए गए। इसके बाद अक्तूबर 2019 में गाजीपुर के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाली और सितंबर 2020 तक इस पद पर रहे। इसके बाद से वह राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
विज्ञापन


अलीगढ़ मंडल में अलीगढ़ के अलावा हाथरस, एटा और कासगंज जिले शामिल हैं। नए मंडलायुक्त के सामने चारों जिलों में विकास योजनाओं की निगरानी और मंडलीय स्तर पर विभागों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed