{"_id":"6a8c03c2980de03f12060929","slug":"rasiya-dangal-in-revati-maiya-fair-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवती मैया मेला: रसिया दंगल में रात भर बरसा रसियों का रस, छंदों ने श्रोताओं को पूरी रात बांधे रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवती मैया मेला: रसिया दंगल में रात भर बरसा रसियों का रस, छंदों ने श्रोताओं को पूरी रात बांधे रखा
Mon, 24 Aug 2026 02:12 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:12 PM IST
सार
मुकाबला अखाड़ा खिच्चो आटे वाले के मनोज शर्मा और मुकेश देव महाराज बीके मधुआ राया वाले के बीच हुआ। दोनों अखाड़ों के गायकों ने जब अपने-अपने अंदाज में रसिया की कड़ियां पेश कीं तो पूरा मेला परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
रसिया में प्रतिभाग करते कलाकार
- फोटो : स्वयं
विस्तार
हाथरस के ऐतिहासिक किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर में चल रहे रेवती मैया मेले में 23 अगस्त की रात रसिया दंगल का आयोजन किया गया। पूरी रात रसियों का रस बरसा। मनोज विजेंद्र शर्मा के संयोजन में हुए इस दंगल में गायकों ने एक से बढ़कर एक छंद सुनाकर श्रोताओं को पूरी रात बांधे रखा।
विज्ञापन
मुकाबला अखाड़ा खिच्चो आटे वाले के मनोज शर्मा और मुकेश देव महाराज बीके मधुआ राया वाले के बीच हुआ। दोनों अखाड़ों के गायकों ने जब अपने-अपने अंदाज में रसिया की कड़ियां पेश कीं तो पूरा मेला परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। देर रात तक चले इस मुकाबले का रसिया प्रेमियों ने जमकर आनंद लिया। संचालन डॉली पहलवान ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट, डॉ. नीरज वार्ष्णेय, बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, कैलाश चंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, राम गुप्ता प्रेस वाले, आशु आंधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय गुड़ वाले आदि मौजूद थे।
विज्ञापन