{"_id":"5ddad6ce8ebc3e54be28bb03","slug":"hathras-two-hacks-with-stolen-anime-hathras-news-ali2196571166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: चोरी के मोबाइल फोनों के साथ दो धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: चोरी के मोबाइल फोनों के साथ दो धरे
विज्ञापन
मोबाइल फोन चोरी वाले शातिरों के साथ सीओ सिटी और अन्य पुलिस टीम।
- फोटो : HATHRAS
पुलिस ने दो बदमाश पकड़े, 42 मोबाइल फोन बरामद
एक शातिर बदमाश प्रगतिपुरम कॉलोनी में हुई लूट की घटना में भी था शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व एसओजी टीम ने दो शातिर बदमाशों दबोचा है। इनके पास से पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के 42 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें से एक शातिर बदमाश प्रगतिपुरम कॉलोनी में हुई लूट की घटना में वांछित चल रहा था।
हाथरस गेट कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर दो शातिरों जमील पुत्र मोहम्मद खां निवासी लाला का नगला व खलील पुत्र मकबूल निवासी बरी के नीचे नालबंद श्रीनगर को बाबुलनाथ मंदिर पूरा नगला रोड से दबोच लिया। इनके पास मिले थैले से पुलिस ने 42 मोबाइल फोन बरामद किए। सीओ सिटी रामशब्द यादव व एसओजी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ में शातिर आरोपियों ने बताया कि वह मोबाइल फोन चोरी कर दूसरे जनपदों में बेचते हैं।
उन्होंने बताया कि खलील पिछले दिनों प्रगतिपुरम कॉलोनी में एक महिला को बंधक बनाकर की गई लूट की घटना में वांछित भी चल रहा है। उस पर कोतवाली हाथरस गेट में पांच मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई मुन्नालाल, एसआई राहुल सांगवान, सतपाल गुर्जर, एसओजी टीम के सवलेंद्र प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह, अजय सिंह, सचिन धामा, जितेंद्र कुमार, गुरमीत सिंह, विशाल कुमार के नाम शामिल हैं।