{"_id":"5f08b5458ebc3e63d7045439","slug":"hathras-two-fertilizer-and-seed-sellers-licenses-suspended-notice-to-three-hathras-news-ali2383231163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दो उर्वरक व बीज विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड, तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दो उर्वरक व बीज विक्रेताओं के लाइसेंस सस्पेंड, तीन को नोटिस
विज्ञापन
हाथरस: एक दुकान पर छापा मारती कृषि विभाग की टीम।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में करीब एक दर्जन उर्वरक व बीज विक्रेताओं के यहां कृषि विभाग की टीम ने छापे मारे। टीम ने दो उर्वरक व बीज विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए हैं। तीन बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। एक कंपनी की बिक्री भी प्रतिबंधित की गई है। टीम ने 32 उर्वरक और बीज के नमूने लिए हैं।
शासन के निर्देश पर वर्तमान उर्वरक व बीज विक्रेताओं के यहां छापे मारे गए। टीम ने एक दर्जन बीज व उर्वरक विक्रेताओं में 32 बीज व उर्वरकों के नमूने लिए हैं। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि वीरेंद्र फर्टिलाइजर्स महौ व किसान कृषि सेवा केंद्र के बीज व उर्वरक के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
वहीं शेखर बीज भंडार, अरविंद बीज भंडार, किसान बीज भंडार को कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। कार्रवाई में कामद गिरि सीड्स एलएलपी हैदराबाद की कंपनी को प्रतिबंधित किया गया है। विक्रेताओं के स्टॉक रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया है।