फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two clinics sealed, many operators closed and absconding

हाथरस : दो क्लीनिक सील, कई संचालक बंद कर हुए फरार

Tue, 12 Oct 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two clinics sealed, many operators closed and absconding
रेलवे स्टेशन स्थित क्लीनिक पर छापेमारी करते एसडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

एसडीएम विजय शर्मा व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी सिंह ने सोमवार को अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान कई संचालक क्लीनिक बंद कर फरार हो गए। टीम ने दो क्लीनिकों को सील कर दिया।
टीम ने विजयगढ़ रोड स्थित रेलवे स्टेशन के निकट स्थित केपीएस मेमोरियल क्लीनिक पर छापेमारी की। जहां पर चिकित्सक मौके से भाग गए जबकि क्लीनिक खुला हुआ पाया। चिकित्सक कोई कागजात नहीं दिखा सके इस कारण क्लीनिक को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके बाद भोजगड़ी तिराहे स्थित क्लीनिक पर छापेमारी की लेकिन वहां क्लीनिक बंद पाए गए। इसके बाद टीम ने नगला गढू चौराहे पर छापेमारी की। जहां पर फार्मासिस्ट दवा वितरित करते मिला लेकिन, चिकित्सक मौके पर नहीं मिले। क्लीनिक पर ताला लटका हुआ था। टीम की इस कार्रवाई से झोलाछाप चिकित्सकों में खलबली मच गई। अधिकांश झोलाछाप चिकित्सक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed