फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two bike riders lost their lives in the bull, chaos in the village

हाथरस: सांड़ से टकराकर गई दो बाइक सवारों की जान, गांव में कोहराम

Sat, 11 Jan 2020 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Two bike riders lost their lives in the bull, chaos in the village
हाथरस: मृतकों के शव पहुंचने के बाद सासनी के गांव अलीपुर में विलाप करते परिजन। - फोटो : SASNI
हादसे में मृत युवकों के शव पहुंचते ही कोहराम
विज्ञापन

इगलास के गांव बसई के निकट सांड़ से टकराकर गई थी बाइक सवार युवकों की जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। इगलास क्षेत्र के गांव बसई के निकट बृहस्पतिवार की देर रात को बाइक से अपने गांव अलीपुर लौट रहे दो युवकों की आवारा सांड़ से टकराकर मौत होने की सूचना से उनके परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे। गांव का माहौल गमगीन हो गया। सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा। गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

दरअसल, थाना सासनी के गांव अलीपुर निवासी 26 वर्षीय हिमांशु शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा और 29 वर्षीय दिनेश लवानिया पुत्र श्रीकृष्ण लवानिया बृहस्पतिवार को निजी काम से बाइक द्वारा इगलास गए थे। देर रात गांव लौटते समय सासनी इगलास रोड पर ग्राम बसई के निकट सड़क पर आ रहे आवारा सांड़ से टकरा गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के मोबाइल की घंटी बजी तो किसी ग्रामीण ने उनकी कॉल अटैंड की। तब परिजनों को हादसे की जानकारी हुई। परिजन मौके पर आ गए। इगलास पुलिस भी मौके पर आ गई। हालांकि परिजन दोनों घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर गए थे, जहां उनकी मौत हो गई। चर्चा है कि आवारा पशु खेतों में घूम रहे थे। ग्रामीणों ने आवारा पशुओं को खेत से खदेड़ दिया था। इस कारण आवारा पशु सड़क पर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed