फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Two accused of animal theft including a buffalo and pickup vehicle arrested

हाथरस: एक भैंस और पिकअप गाड़ी सहित पशु चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 11:28 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Two accused of animal theft including a buffalo and pickup vehicle arrested
हाथरस: कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस की गिरफ्त में पशु चोरी के आरोपी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस जंक्शन पुलिस ने पशु चोरी के दो आरोपियों को चोरी की पिकअप गाड़ी व अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की भैंस भी बरामद की हैं।
हाल में ही जिले में पशु चोरी की कई वारदातें सामने आई हैं। ऐसे में पुलिस ने इनके गिरोह को पकड़ने के लिए ताना बाना बुनना शुरू कर दिया। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सराय अमर सिंह निवासी कुंवरपाल की दो भैंस बदमाश 31 मई को चोरी हो गई थीं। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

तीन सितंबर को बदमाशों ने गांव चंदीला निवासी रघुनंदन सिंह की एक भैंस चोरी कर ली थी। इस मामले में भी मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। अब हाथरस जंक्शन थाने के एसआई आशीष कुमार ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से गांव बेरगांव के निकट बंद पड़े पेट्रोल पंप के पास से पप्पू पुत्र दलवीर सिंह निवासी गणेशपुर थाना जलेसर एटा व कमल सिंह पुत्र श्रीराम निवासी पटना थाना जलेसर एटा को चोरी की एक भैंस, पिकअप गाड़ी, तमंचे व छुरे सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन विनोद कुमार ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से चंदीला से चोरी की गई भैंस बरामद की गई है। इन्हीं बदमाशों ने सराय अमर सिंह से भी भैंसें चुराई थीं। यह इन्होंने बेच दी हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed