{"_id":"6362ae73cfcc3c10d311cf98","slug":"hathras-two-accused-arrested-with-firearm-in-farmer-s-murder-sadabad-news-ali3038717172","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किसान की हत्या में दो आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किसान की हत्या में दो आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव बनारसीपुर में नलकूप पर सो रहे किसान की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। एक अन्य आरोपी की भी तलाश जारी है।
इंदल सिंह पुत्र सोवरन सिंह की 31 अक्तूबर की रात को हत्या कर शव जलाने का प्रयास किया गया था। इस मामले में रजनी पत्नी इंदल सिंह ने मृतक के भाई लाखन सिंह पुत्र सोवरन सिंह, रवि पुत्र लाखन सिंह और लाखन सिंह की पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस ने हत्यारोपी लाखन सिंह और रवि निवासीगण बनारसीपुर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक कारतूस 315 बोर का बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जगजीत सिंह, हेड कांस्टेबल साहब सिंह, कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे। संवाद