फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Truck and Max collide in dense fog, 8-year-old girl dies

हाथरस : घने कोहरे में ट्रक व मैक्स गाड़ी की भिड़ंत, 8 साल की बच्ची की मौत

Sat, 30 Jan 2021 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Truck and Max collide in dense fog, 8-year-old girl dies
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड कपूरा चौराहे के निकट बृहस्पतिवार की रात को घने कोहरे के कारण ट्रक और मैक्स गाड़ी आमने-सामने से भिड़ गईं। गाड़ियों में सवार छह लोग घायल हो गए। इनको उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां आठ साल की एक बच्ची को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और एक महिला को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
अलीगढ़ के क्वारसी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला मल्ला निवासी नीरज पुत्र सुरेशचंद्र, मंजू पत्नी लोकेश, रचना पुत्री हरप्रसाद और प्रियांशी (8 वर्ष) पुत्री नीरज मैक्स गाड़ी में सवार होकर देर रात को अलीगढ़ से आगरा की तरफ जा रही थीं। बृहस्पतिवार की शाम से ही घना कोहरा था। इस कारण वाहनों को रास्ता नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन

जैसे ही इनकी मैक्स गाड़ी बाईपास पर कपूरा चौराहा के निकट पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने मैक्स गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे मैक्स गाड़ी पलटकर गड्ढे में गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना स्थल पर कफी भीड़ लग गई। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्रियांशी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नीरज को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed