{"_id":"627ea1d9d3ce7233a707184d","slug":"hathras-troubled-by-the-girl-the-teenager-called-the-police-hathras-news-ali291482642","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : युवती से परेशान किशोर ने बुलाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : युवती से परेशान किशोर ने बुलाई पुलिस
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के कोतवाली सदर क्षेत्र के अशोका टाकीज के पास के निवासी किशोर ने शुक्रवार को डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी कि उसे एक युवती परेशान कर रही है। किशोर ने युवती पर उसके साथ भागने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। डायल 112 की पुलिस टीम किशोर को अपने साथ कोतवाली लेकर आ गई।
मामला कोतवाल के सामने आया तो किशोर ने बताया कि वह नाबालिग है। कुछ माह पहले उसकी दोस्ती जलेसर रोड पर रहने वाली युवती से फोन पर हुई और फिर उनके दोनों बीच प्यार हो गया, लेकिन अब वह युवती अपने साथ भगा कर ले जाने के लिए दबाव बना रही है, ताकि वह उससे शादी कर सके। कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि इस मामले में युवती से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद