फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Treason should be taken against Wasim Rizvi

हाथरस : वसीम रिजवी के खिलाफ की जाए देशद्रोह की कार्रवाई

Fri, 19 Mar 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Treason should be taken against Wasim Rizvi
हाथरस : कुरान की आयतों को गलत बताने के मामले में शहर कोतवाल को ज्ञापन देते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुस्लिम इंतजामिया कमेटी ने कुरान-ए-पाक की आयतों को गलत बताने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग राष्ट्रपति से की है। मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज के बाद जामा मस्जिद चौराहे पर एकत्रित होकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन कोतवाली निरीक्षक अरविंद राठी को सौंपा।
जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शहर के जामा मस्जिद चौराहे पर एकत्रित हो गए। वहां कोतवाली निरीक्षक अरविंद राठी भी पहुंच गए। इससे पहले कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि कुरान-ए-पाक की 26 आयतों को गलत बताकर वसीम रिजवी ने सुप्रीम कोर्ट में जो रिट दायर की है, वह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि चार आसमानी किताब हैं, तौरेत, इंजील और मुकद्दस कुरान-ए-पाक। इन किताबों को ही अल्लाह पाक ने आसमान से उतारा है। यह किसी के हाथ से लिखी हुई किताब नहीं है। किसी ने कुरान-ए-पाक में नुकता बराबर भी फेरबदल नहीं किया तो वसीम रिजवी की क्या औकात है। ऐसे ही लोग सांप्रदायिक फसाद फैलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के बाद शहर कोतवाल को ज्ञापन देते हुए वसीम रिजवी के खिलाफ देशद्रोह के तहत कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर डॉ. रहीस अहमद अब्बासी, कुर्बान अली शहजादा, हाजी सलीम, काजी अकील, काजी युसूफ, हाजी इकबाल अब्बासी, हाजी कमर अहमद, गाजी इलियास, चमन खां, शकील अहमद, मुस्ताक अहमद, बाबर खान, हाजी दीन मोहम्मद, छोटे, कादर खां, इस्लाम खां, नसीर खां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed