फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Transport Corporation fails to connect villages to headquarters

हाथरस: गांवों को मुख्यालय से जोडने में परिवहन निगम हुआ फेल

Sat, 23 Nov 2019 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Transport Corporation fails to connect villages to headquarters
गांवों को मुख्यालय से जोड़ने में परिवहन निगम फेल
विज्ञापन

अनुबंधित बसों के संचालन की कवायद कागजों में अटकी, ग्रामीण झेल रहे दिक्कतें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। गांवों को मुख्यालय से जोड़ने में परिवहन निगम फेल नजर आ रहा है। नोटिस लगाने के बाद किसी बस मालिक ने अभी तक संपर्क नहीं किया है। इस कारण अनुबंधित बसों के संचालन की कवायद कागजों में अटकी हुई है। इस कारण ग्रामीणों को शहर की राह तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने बीते दिनों यह आदेश जारी किया मुख्यालय से प्रत्येक गांव को जोड़ा जाए। इसी के साथ रोडवेज के अधिकारियों ने नोटिस बोर्ड पर अनुबंधित बस मालिकों से संपर्क करने की अपील की। प्रत्येक ब्लाक में एक अनुबंधित बस का संचालन करने योजना भी तैयार कर ली। कई माह बीतने के बाद अभी तक हाथरस डिपो में किसी बस मालिक ने संपर्क नहीं किया है। इस कारण गांवों को मुख्यालय से जोडने की योजना कागजों में सिमटी हुई है।
विज्ञापन

जिले के कई गांवों के लोग बे मुश्किल अन्य वाहनों से मुख्यालय की डगर तय करते हैं। इस मामले में हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि हमने नोटिस बोर्ड पर बस मालिकों से बसों के लिए लगाने के लिए सूचना भी लगवाई है। अभी तक किसी बस मालिक ने संपर्क नहीं किया है। इसमें हम क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed