फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Transition spread in many states, transport business affected

हाथरस : कई राज्यों में फैला संक्रमण, ट्रांसपोर्ट कारोबार प्रभावित

Thu, 29 Apr 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Transition spread in many states, transport business affected
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

देश के लगभग सभी राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर से ट्रांसपोर्ट कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ट्रांसपोर्टर कारोबारी सरकार से राहत पैकेज की मांग कर रहे हैं। ताकि ट्रांसपोर्ट उद्योग फिर से रफ्तार पकड़ने लगे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के चलते दिल्ली में लॉकडाउन चल रहा है। महाराष्ट्र में संक्रमण काफी बढ़ गया है। जिन राज्यों में चालक गाड़ियों के जरिए माल लेकर जा रहे हैं। उन राज्यों में चालकों को कोरना संक्रमण का डर सता रहा है।
विज्ञापन

जिले से करीब हर रोज एक हजार वाहनों के जरिए दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र आदि राज्यों में नमकीन, कचरी, सब्जियां, कारपेट, आचार मुरब्बा आदि सामान लेकर गाड़ियां जाती हैं। अब संक्रमण की दर बढ़ने के कारण मात्र बीस प्रतिशत गाड़ियों का ही संचालन हो रहा है। ट्रांसपोर्टर कारोबार इस कारण बेपटरी हो गया है। अब कारोबारी सरकारी से राहत पैकेज देने की मांग कर रहे हैं। ताकि फिर कामकाज पटरी पर लौट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोरोना के चलते ट्रांसपोर्ट कारोबार बीस प्रतिशत रह गया है। चालक वाहनों को लेकर अन्य राज्यों में जाने से डर रहे हैं। इससे कारोबार को काफी नुकसान हो रहा है। - बंशी पंडित, युवा जिलाध्यक्ष ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन।

- कोरोना संक्रमण के चलते ट्रांसपोर्ट कारोबार बेपटरी हो गया है। अब सरकार ट्रांसपोर्ट कारोबार को राहत पैकेज प्रदान करे। ताकि फिर कारोबार पटरी पर लौट सके। - राजीव वार्ष्णेय, ट्रासंपोर्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed