फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Transformers on the middle of the road are inviting accidents

हाथरस : बीच सड़क पर लगे ट्रांसफॉर्मर दे रहे हादसों को न्योता

Fri, 30 Dec 2022 11:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Transformers on the middle of the road are inviting accidents
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में कई स्थानों पर सड़क के बीच में लगे ट्रांसफॉर्मर हादसों को न्योता दे रहे हैं। शहर की तबेला गली, हनुमान गली सहित कई स्थानों पर बिना गार्डिंग के सड़क पर ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। कई बार लोगों ने समस्या के निदान की मांग की, लेकिन हालात जस के तस हैं। इस कारण लोगों को आवागमन में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर में 700 ट्रांसफॉर्मरों के जरिये 37 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बिजली आपूर्ति के लिए पूर्व के अधिकारियों ने सुरक्षा के नियमों पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण शहर के कई स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं। इन ट्रांसफार्मरों के पास लोग कूड़ा भी डाल रहे हैं।
विज्ञापन

इस कारण इनके पास आवारा जानवर विचरण करते रहते हैं। हाल ही में सिकंदराराऊ में डीसीएम ट्रांसफॉर्मर में घुस गई। मुख्य मार्गों पर लगे ट्रांसफॉर्मर से यदि कोई वाहन टकराता है तो यहां भी अनहोनी हो सकती है। इन ट्रांसफॉर्मरों के चारों तरफ सुरक्षा घेरा बना दिया जाए तो हादसे की आशंका को टाला जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में जिन स्थानों पर गलियों व सड़कों पर ट्रांसफॉर्मर लगे हैं, उनको शिफ्ट करते हुए उनके चारों ओर जाली लगवाई जाए, जिससे दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। विभागीय अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
-वीरेंद्र भारद्वाज, शहरवासी
बिजली विभाग द्वारा आपूर्ति देने के लिए जगह-जगह जो ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं, उनके रखरखाव पर विभाग को ध्यान देना चाहिए। उनके आसपास जाली लगवाई जाए। हो सके तो उन्हे ंसुरक्षित स्थान पर रखवाया जाए।

-वीरेंद्र माहौर, शहरवासी।
शहर में गली तबेला और हनुमान गली आदि स्थानों पर लगे ट्रांसफॉर्मरों को साइड में सुरक्षित स्थान पर रखवाया जाए। साथ ही ट्रांसफॉर्मरों के आसपास जाली लगवाएं, ताकि आवारा जानवर भी दुर्घटनाओं से बच सके।
-बीपी शर्मा, शहरवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed