{"_id":"62dc3e5bbf105662b91f3de3","slug":"hathras-traffic-of-heavy-vehicles-stopped-on-kasganj-hathras-road-sikandhra-rahu-news-ali2966509132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कासगंज-हाथरस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कासगंज-हाथरस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद
विज्ञापन
हाथरस : सिकंदराराऊ में लगे सेवा शिविर में विश्राम करते कांवड़िये। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
सादाबाद में कांवड़ियों के साथ हुए हादसे के बाद कोतवाली पुलिस ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। कासगंज-हाथरस मार्ग पर जहां कांवड़ियों की भीड़ चलती है, वहां भारी वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया गया है। कासगंज रोड पर जगह-जगह प्रशासन ने कांवड़ियों के लिए सहायता शिविर लगाए हैं। इनमें रात में कांवड़िये विश्राम करेंगे। इसके अतिरिक्त पुलिस मोबाइल वैन 24 घंटे गश्त करेंगी। एंबुलेंस सेवा को रेड अलर्ट पर रखा गया है।
सीओ सुरेंद्र सिंह और कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हाथरस और कासगंज मार्ग पर कांवड़ियों की सर्वाधिक हमेशा से रही है। वैसे तो कोतवाली पुलिस इस दौरान सुरक्षा केेेे विशेष इंतजाम करती है। सादाबाद के हादसे के बाद सुरक्षा को बेहद मजबूत बनाया गया है। कासगंज-हाथरस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
पुलिस की मोबाइल वैन भी जिले की सीमा तक रात-दिन कांवड़ियों के साथ चलेंगी। कचौरा-रतिभानपुर मार्ग पर लगातार पुलिस की गश्त रहेगी। जिस रतिभानुपर ओवरब्रिज से कांवड़िये सर्वाधिक संख्या में गुजरते हैं, वहां पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कांवड़ियों की सुरक्षा में पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। संवाद