{"_id":"62dd91fce5ee390c003cced0","slug":"hathras-today-the-winds-of-devotion-will-flow-with-the-cheers-of-har-har-bam-bam-hathras-news-ali296744171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हर-हर, बम-बम के जयकारों के साथ आज बहेगी भक्ति की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हर-हर, बम-बम के जयकारों के साथ आज बहेगी भक्ति की बयार
विज्ञापन
हाथरस : तालाब चौराहा स्थित ओवरब्रिज से कांवड़ लेकर जाते कांवड़िये। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
25 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। इसे लेकर शहर में कांवड़ियों की धूम है। घुंघरुओं की रुनझुन और बम भोले के जयकारों से वातावरण भी शिवमय हो गया है। शिव मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को शिव मंदिरों में भारी भीड़ जुटेगी। जलाभिषेक के साथ भक्त मनोरथ पूर्ण होने की कामना अविनाशी शिव से करेंगे।
शहर व आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवर लेकर लौट रहे हैं। सावन माह के सोमवार शिव भक्ति के विशेष माने जाते हैं। इन दिनों सहज ही शिवकृपा प्राप्त होती है। भक्तों को इच्छित फल, समृद्धि प्राप्त होती है। सोमवार को शिवभक्त उपवास रखकर शिव की साधना करते हैं तो दूसरी ओर बहुत से भक्त गंगा जी से जल लाकर महादेव का अभिषेक करते हैं।
दूर दूर से भक्त श्रद्धावश कांवड़ लेने के लिए जाते हैं। इसलिए रविवार को शहर में चारों ओर बम बम भोले, हर हर गंगे के जयकारे सुनाई दे रहे थे। आगरा अलीगढ़, हाथरस सिकंदराराऊ मार्ग पर कावंड़ियों का जत्था दिखा। जलाभिषेक, दर्शन के साथ जगह जगह फूल बंगला और भजन संध्या का आयोजन होगा। कई मंदिरों पर तो सावन के सोमवार को मेला लगेगा। इसे लेकर पिछले कई दिनों से शिव मंदिरों में तैयारियां चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
इन शिव मंदिरों पर उमड़ेगी भीड़
कामेश्वर मंदिर कमला बाजार, गोपेश्वर मंदिर बागला रोड, चौबे वाले महादेव मेंडू रोड, बाबुलनाथ सरकार जोगिया रोड, कैलाश महादेव अलीगढ़ रोड, बौहरे वाले महादेव मथुरा रोड, चिंताहरण महादेव अलीगढ़ रोड, नमृदेश्वर महादेव नवीपुर शिव कालोनी, नीलकंठ महादेव विभवनगर, आगरा रोड चकलेश्वर महादेव आदि मंदिरों में भक्त जलाभिषेक करेंगे।