फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Today the groom king will come from Haryana to pick up the bride from UP helicopter

हाथरस : आज हरियाणा से यूपी हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेने आएंगे दूल्हे राजा

Sat, 11 Dec 2021 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Today the groom king will come from Haryana to pick up the bride from UP helicopter
दुल्हन की विदाइ के लिए सादाबाद के छाबी मियां बाग में तैयार होता हैलीपेड। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

सादाबाद की बेटी दुल्हन बनने के बाद हेलीकॉप्टर से विदा होगी। दूल्हा हेलीकॉप्टर में दुल्हन को लेकर जाएगा। हेलिकॉप्टर के आगमन के लिए शनिवार को छाबी मियां के बाग में हैलीपेड भी तैयार कर लिया गया। वहीं पुलिस प्रशासन ने द्वारा भी हैलीपेड से लेकर विवाह स्थल तक पुलिस बल की ड्यूटी तय की गई।
गौरतलब हो कि, सादाबाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्व. शिवचरनलाल की पौत्री और भाजपा नेता उदय कुमार की बेटी कुमारी सर्वेश का विवाह आज 12 दिसंबर को हरियाणा के होडल क्षेत्र के भाजपा विधायक जगदीश नायर के बेटे राहुल के साथ तय हुआ है।
विज्ञापन

लिहाजा, दूल्हे राजा आज 12 दिसंबर को हरियाणा से हेलीकॉप्टर के जरिए सादाबाद आएंगे और 13 दिसंबर को दुल्हन की विदाई होगी। विवाह उत्सव कस्बे के कूपा रोड सादाबाद स्थित उत्सव गार्डन में होगा। लिहाजा हेलिकॉप्टर आगमन के लिए शनिवार को हैलीपैड छाबी मियां के बाग में तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 और 13 दिसंबर को हेलिकॉप्टर छाबी मियां के बाग में लैंडिंग और टेक ऑफ होगा। इधर, पुलिस-प्रशासन ने भी इस शादी समारोह के लिए तैयारियां पूरी कीं। सादाबाद के साथ ही जिले के अन्य कई थानों के पुलिस बल की ड्यूटी तय की गई है।
पीएसी बल भी पुलिस लाइन से भेजा जाएगा। छाबी मियां बाग, चौधरी चरण सिंह तिराहा, आगरा चुंगी, कूपा रोड व उत्सव गार्डन में पुलिस बल की ड्यूटी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed