फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Today the children of basic schools will not get their examination results

हाथरस : आज नहीं मिलेगा बेसिक स्कूलों के बच्चों को परीक्षाफल

Thu, 31 Mar 2022 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Today the children of basic schools will not get their examination results
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषदीय स्कूलों में दो साल बाद कक्षा एक से आठवीं तक की परीक्षा तो जैसे-तैसे निपट गई, लेकिन परीक्षाफल की छपाई न होने और शिक्षकों के अभाव के कारण बृहस्पतिवार को बच्चों को रिपोर्ट कार्ड वितरित नहीं हो सकेंगे। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 31 मार्च को रिपोर्ट कार्ड वितरित किए जाने थे।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के एक लाख, 47,416 बच्चों की वार्षिक परीक्षा हुई। कक्षा एक के करीब 1800 बच्चों की मौखिक परीक्षा22 व 23 मार्च को हुई। 22 से 26 मार्च तक कक्षा दो से आठवीं तक के एक लाख, 2916 विद्यार्थियों लिखित परीक्षा हुई। इस परीक्षा में यूपी बोर्ड परीक्षा के कारण शिक्षकों की कमी भी खली। जिले के 1,236 स्कूलों के बच्चे परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 767 प्राथमिक, 205 उच्च प्राथमिक और 264 संविलियन विद्यालय हैं। अब आज रिपोर्ट कार्डों का वितरण न होकर आगे आने वाले दिनों में रिपोर्ट कार्ड वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

रिपोर्ट कार्ड के अलावा हमारे यहां के शिक्षकों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगी है। इस कारण स्कूल में एक ही एक शिक्षक रह गए हैं। ऐसे स्कूलों में एक शिक्षक द्वारा रिपोर्ट कार्ड तैयार करने में काफी दिक्कत हो रही है, इसलिए परीक्षाफल तो आज जारी हो जाएगा। रिपोर्ट कार्ड भी बच्चों को जल्द उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed