फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Time ahead for thirty thousand consumers of the district to collect two installments

हाथरस: जिले के तीस हजार उपभोक्ताओं को दो किस्त जमा करने के लिए आगे दिया समय

Tue, 07 Jul 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Time ahead for thirty thousand consumers of the district to collect two installments
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन में बिजली का बिल जमा नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। अब बिजली महकमे ने ऐसे उपभोक्ताओं की दो किस्तों को आगे जमा करने के लिए समय दे दिया है। इससे जिले नलकूप, घरेलू आदि के 30 हजार उपभोक्ताओं को ब्याज में छूट मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे ने बकाया को हासिल करने के लिए ओटीएसस का क्रियान्वयन किया। शहरी व ग्रामीण उपभोक्ताओं को 12 से 24 किस्तों में बिल जमा करने की सहूलितय दी। हर माह का बिल व बकाया की किस्त जमा करने पर ब्याज में छूट का प्राविधान था। ओटीएस पंजीकरण की तिथि को भी 31 जुलाई तक कर दिया गया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन काल में दो माह बकाया की राशि नहीं जमा कर पाने वालों को यह डर सता रहा था कि उन्हें ब्याज में छूट मिलेगी या नहीं। बिजली महकमे ने बकायेदारों को राहत प्रदान देने और राजस्व जुटाने के लिए दो किस्तों में बिल जमा कराने की सहूलियत दी है, जिससे उपभोक्ताओं को काफी फायदा होगा। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि जो उपभोक्ता लॉकडाउन में बकाया जमा नहीं कर पाए, वह अपनी दो किस्तों को आगे जमा कर सकते हैं। किस्त के साथ हर माह का बकाया भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed