{"_id":"5e99e90f8ebc3e77360e5d61","slug":"hathras-through-the-poster-the-students-are-giving-the-message-of-living-in-the-house-hathras-news-ali231589561","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ्ररस: पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थी दे रहे घर में रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ्ररस: पोस्टर के माध्यम से विद्यार्थी दे रहे घर में रहने का संदेश
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोविड-19 के चलते स्कूली विद्यार्थी अपने-अपने घरों में ही हैं। ऐसे में विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यमों से पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही विभिन्न माध्यमों से समाज को कोरोना के संक्रमण से बचाने, अपने घरों में रहने का संदेश भी दे रहे हैं। प्रदेश के जिले के स्कूली विद्यार्थी भी जागरूकता की इस मुहिम में लगे हैं।
जिले के एक निजी स्कूल की छात्रा विधि शर्मा और छात्र जय शर्मा अपनी पेंटिंग के माध्यम से लोगों को घर में रहने, सुरक्षित रहने का संदेश दे रहे है। छात्रा विधि शर्मा का कहना है कि उन्हें पेंटिंग करना बहुत अच्छा लगता है। इस बार उन्होंने और उनके बड़े भाई ने कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर बनाएं हैं।
छात्र जय शर्मा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सामाजिक दूरी को बनाए रखना और घर में रहना बहुत जरूरी बताया है। हम इस बात का पालन कर रहे हैं साथ ही ओर लोगों को भी इसके प्रति जागरूक कर रहे हैं।