फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Three more people, including the head constable of Kotwali, are troubled by the exit of Corona positive

हाथरस: कोतवाली के हेड कांस्टेबल समेत तीन और लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से खलबली

Wed, 22 Jul 2020 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Three more people, including the head constable of Kotwali, are troubled by the exit of Corona positive
हाथरस: थाने में आवाजाही बंद करने के लिए लगाए गए बैरियर। - फोटो : SASNI
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात एक 29 वर्षीय हेड कांस्टेबल एवं कस्बा के दो युवकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। कस्बा के लोगों में दहशत पैदा हो गई है। पॉजिटिव मिले सभी लोगों को स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस द्वारा मुरसान के कोविड- एल वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 24 घंटे के लिए थाने में आवाजाही रोक लगा दी है।
थाने के अधिकारी, कर्मचारियों और कस्बा के कोरोना संक्रमित मिले युवकों के परिजनों को क्वारंटीन कराया गया है। विशेष परिस्थितियों में थाने में कामकाज की देखभाल के लिए अतिरिक्त पुलिस बल एवं यूपी 112 की पुलिस थाना क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखेगी। कोतवाली क्षेत्र की सभी चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देंश दिए हैं।
विज्ञापन

अहम सवाल यह है कि थाने में कोरोना संक्रमति पाए गए हेड कांस्टेबिल ने पुलिस कप्तान के निर्देश पर थाने के अधिकांश उपनिरीक्षकों के मोबाइल में एक एप डाउन लोड किया था। ऐसे में आशंका है कि अधिकांश उपनिरीक्षक इस हेड कांस्टेबल के संपर्क में आए होंगे, जिससे पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थाने के सभी कर्मचारियों की सैंपलिंग की है। संपूर्ण थाना परिसर को नगर पंचायत प्रशासन एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के माध्यम से सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, कस्बा के मोहल्ला हरीनगर एवं धोबियान में क्रमश: 30 एवं 26 वर्षीय युवकों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से कस्बा के हॉट स्पॉट क्षेत्र का दायरा बढ़ना तय है। कस्बा में आवाजाही पर प्रतिबंध है। युवकों के परिजनों को क्वारंटीन कराया गया है। संबंधित एरिया को जिला प्रशासन ने हॉट स्पॉट घोषित कर दिया है। इस एरिया को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा फायर ब्रिगेड की मदद से सैनिटाइज कराया जा रहा है। इन लोगों के पॉजिटिव मिलने की पुष्टि प्रभारी चिकित्साधिकारी एसपी सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed