{"_id":"608da20b8ebc3ed6bc4af207","slug":"hathras-three-killed-by-corona-20-people-infected-hathras-news-ali262267844","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कोरोना से तीन की मौत, 20 लोग निकले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कोरोना से तीन की मौत, 20 लोग निकले संक्रमित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना लगातार लोगों की जिंदगी लील रहा है। दो महिलाओं और एक वृद्ध की कोरोना संक्रमण के चलते जहां मौत हो गई, वहीं 20 लोगों की रिपोर्ट जांच पॉजिटिव आई है। वहीं 43 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। हालांकि यह दोनों मौतें अभी स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में शामिल नहीं हैं।
स्थानीय जलेसर रोड निवासी 28 वर्षीय एक महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह एक कोविड अस्पताल में भर्ती थी। वहीं सासनी के गांव फिरोजपुर निवासी 75 वर्षीय एक वृद्ध की भी कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े में यह मौतें शामिल नहीं हैं।
वहीं 20 लोगों को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें नगला अलगर्जी निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, मिरगामई निवासी 32 वर्षीय युवक, साकेत कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय युवक, बागला हॉस्पिटल परिसर निवासी 37 वर्षीय पुरुष, 13 वर्षीय किशोरी व 36 वर्षीय महिला, गीगला निवासी 33 वर्षीय युवक, कौमरी निवासी 36 वर्षीय युवक, कमला बाजार निवासी 29 वर्षीय युवक सहित 20 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।