{"_id":"606a08588ebc3eda727e35a0","slug":"hathras-thousands-of-money-cheated-from-10-women-in-the-name-of-providing-pm-house-hathras-news-ali2602975164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पीएम आवास दिलाने के नाम पर 10 महिलाओं से ठगे हजारों रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पीएम आवास दिलाने के नाम पर 10 महिलाओं से ठगे हजारों रुपये
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जोगीपुरा निवासी 10 महिलाओं के साथ एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर हजारों रुपये की ठगी की। महिलाएं इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचीं और फिर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
शहर के जोगीपुरा में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति का आना-जाना था। यहां पर उसने नेहा पत्नी साहब सिंह को अपनी बातों में फंसाकर पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए तैयार कर लिया। उसने नेहा से कहा कि 10 महिलाएं अगर दस-दस हजार रुपये पहले जमा कर दें तो उनका काम जल्दी हो जाएगा। उसकी बातों में आकर नेहा सहित उसके मोहल्ले की 10 महिलाओं से आरोपी को 10-10 हजार रुपये दे दिए।
कई महीने बीतने के बाद भी जब आवास नहीं मिला तो महिलाओं ने उससे इस संबंध में बात की, लेकिन वह उन्हें टरकाता रहा। महिलाओं को जब यह अहसास हुआ कि उनसे मकान बनवाने के नाम पर ठगी हुई है तो वह आरोपी की तलाश करने लगीं और फिर अपनी शिकायत लेकर कोतवाली हाथरस गेट पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अब उससे पूछताछ चल रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।