{"_id":"5e483c678ebc3e6a9b2162b8","slug":"hathras-thieves-steal-jewelry-and-cash-worth-lakhs-by-locking-the-locks-of-houses-sadabad-news-ali226794453","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: बंद मकान के ताले चटकाकर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी किए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: बंद मकान के ताले चटकाकर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी किए चोरी
विज्ञापन
हाथरस: गांव नगला बहादुर में मकान में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी।
- फोटो : SADABAD
बंद मकान के ताले चटका कर चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी किए चोरी
भागवत सुनने गया था पूरा परिवार, पीछे से चोरों ने घटना को दे दिया अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला बहादुर में मय परिवार के भागवत कथा सुनने जाना एक परिवार को भारी पड़ गया। चोरों ने दिनदहाड़े मकान के ताले चटका दिए और पूरे घर को बड़े आराम से खंगाल डाला। चोर मकान से लाखों रूपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटना स्थल का जायजा लिया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ भी जुट गई। घटना के संबंध में कोतवाली पर तहरीर भी दी गई है।
गांव नगला बहादुर वेदई निवासी अशोक कुमार पुत्र कप्तान सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके गांव में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। 15 फरवरी को दिन में परिवार के सभी लोग भागवत कथा सुनने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़ डाले और मकान में रखे सोने के दो कॉलर, चार चूड़ी, सात अंगूठी, चार चेन, पांच जोड़ी झाले, चार लौंग, चांदी की एक करधनी, चार जोड़ी पायल और 20 हजार रुपये की नकदी पार कर ले गए।
घटना की जानकारी उस वक्त हुई, जब परिवार के लोग भागवत कथा सुनकर घर वापस लौटे। ताला टूटा देखकर और मकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ देखकर घर के सदस्यों के होश उड़ गए। आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। घटना की तहरीर भी कोतवाली में दी गई है।