{"_id":"61e329e58a03954e513e624c","slug":"hathras-thief-arrested-with-stolen-tractor-on-the-basis-of-gps-chip-hasayan-news-ali2831773199","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जीपीएस चिप के आधार पर चोरी के ट्रैक्टर के साथ चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जीपीएस चिप के आधार पर चोरी के ट्रैक्टर के साथ चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
चोरी के ट्रैक्टर व आटा चक्की सहित गिरफ्तार चोर। संवाद
- फोटो : HASAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
क्षेत्र के गांव धर्मपुर नगरिया से चोरी हुई ट्रैक्टर व आटा चक्की को पुलिस ने ट्रैक्टर में लगी जीपीएस चिप के लोकेशन के आधार पर ट्रैक कर बरामद कर लिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर के साथ चोर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली के प्रभारी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने गांव धर्मपुर नगरिया से नंद किशोर के घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर व आटा चक्की को चोरी कर ले गए। बदमाश ट्रैक्टर व आटा चक्की लेकर मथुरा जनपद में पहुंच गए।
घटना की जानकारी मिलते ही सलेमपुर पुलिस चौकी पर तैनात एसआई राजेश कुमार यादव व अन्य पुलिस कर्मियों ने मथुरा के गांव खायरा कोतवाली छाता पहुंचकर ट्रैक्टर व आटा चक्की को बरामद कर लिया। उसके साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने नाम धनीराम और दाऊजी बताया। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर चालान कर कोतवाली से डाक्टरी परीक्षण कराते हुए न्यायालय के लिए भेज दिया।