{"_id":"5ed69b798ebc3e903c17f2d1","slug":"hathras-there-was-a-lot-of-vehicular-traffic-on-the-streets-crowds-thronged-the-markets-hathras-news-ali235170395","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सड़कों पर काफी वाहनों की रही आवाजाही, बाजारों में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सड़कों पर काफी वाहनों की रही आवाजाही, बाजारों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन
हाथरस: शहर के प्रमुख बाजारों में उमड़ी भीड़।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अनलॉक-1 के दूसरे दिन भी बाजार में खासी चहल-पहल रही और सड़कों पर वाहनों की काफी आवाजाही रही। इस दौरान कई बार जाम भी लगा। रोस्टर के विपरीत भी काफी दुकानें खुली। यही नहीं लोग फिर सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए।
अनलॉक-1 के दूसरे दिन सुबह से ही बाजार खुल गए। शहर के सभी मुख्य मार्गों पर काफी वाहन भी चले और इस दौरान जाम की भी स्थिति देखने को मिली। बैंक, एटीएम, राशन की दुकानों पर भी भीड़ रही। बाजार में खरीददारी करते समय लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भूल गए।
अन्य स्थानों पर भी यही स्थिति रही। पुलिस ने कई स्थानों पर जरूर लोगों को दूर खड़ा कर कतारें लगवाई। प्रशासन ने दुकान खुलने का रोस्टर तय कर रखा है लेकिन काफी दुकानें रोस्टर के विपरीत खुली। हालांकि कुछ दुकानों को पुलिस ने बंद भी करा दिया।