फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There was a fight for riding in vehicles on Rakshabandhan

हाथरस : रक्षाबंधन पर वाहनों में सवार होने के लिए मची मारामारी

Fri, 12 Aug 2022 11:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There was a fight for riding in vehicles on Rakshabandhan
हाथरस : रक्षाबंधन के मौके पर रोडवेज बस में चढ़ने के लिए होती मारामारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर वाहनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोडवेज बस हों या ट्रेन या फिर अन्य यात्री वाहन, सभी में यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ नजर आई। पहले से भरे वाहनों में सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी मची रही। इसे लेकर कई बार यात्रियों में खींचतान, धक्का-मुक्की और नोकझोंक तक हो गई। डग्गामार वाहनों ने इस मौके का खूब फायदा उठाया और मुंहमांगी कीमत पर यात्रियों को सफर कराया। मथुरा-कासगंज और दिल्ली मार्ग की ट्रेनों में भी खासी भीड़ रही।
रक्षाबंधन के दिन सुबह से ही सड़कों पर यात्रियों की भीड़ थी। हालांकि रोडवेज के दावों के विपरीत सड़कों पर बसों की संख्या कम रही। जो बसें चल भी रही थीं, वह पहले से ही यात्रियों से भरी थीं। उनमें पांव रखने तक की जगह नहीं थी। बसों की कमी का डग्गामार वाहन चालकों ने भरपूर फायदा उठाया। हाथरस-आगरा मार्ग पर कई निजी बसों का संचालन शुरू हो गया। यात्रियों की अधिकता को देखते हुए वाहन चालकों ने किराया बढ़ा दिया और यात्रियों से मनमाने दाम वसूले।
विज्ञापन

वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियों को भरकर सफर कराया। यात्री भी जान जोखिम में डालकर यात्रा करने के लिए मजबूर हो गए। मथुरा और कासगंज की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भी खूब भीड़ रही। हाथरस किला रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली एचएडी ट्रेन में भीड़ की शुमार नहीं थी। दोपहिया वाहनों की अधिकता के कारण शहर में तालाब चौराहे, किशोर टाकीज चौराहे आदि के अलावा बाजारों में भी जाम जैसे हालात बने रहे। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed