{"_id":"6390d267cfc41e20772ad00d","slug":"hathras-there-was-a-fight-for-boarding-the-roadways-buses-hathras-news-ali306458599","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रोडवेज बसों में सवार होने के लिए मची रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रोडवेज बसों में सवार होने के लिए मची रही मारामारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बस की हाथरस डिपो की 12 बसें खराब हैं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के बस स्टैंड व ओवरब्रिज के दोनों ओर यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। कई घंटे इंतजार के बाद जब बस आई तो इसमें सवार होने के लिए मारामारी रही।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में 77 बसें हैं। इसमें से 12 रोडवेज बसें खराब हैं। वहीं सहालग के चलते इस समय यात्रियों की संख्या काफी है। कुछ बसें लंबे मार्ग पर गई हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशान हाथरस से अलीगढ़ और आगरा जाने वाले यात्री दिखे।
बुधवार को सुबह से लेकर शाम तक रोडवेज बस स्टैंड, ओवरब्रिज के दोनों ओर यात्रियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान रोडवेज बसों की संख्या काफी दम दिखाई दी। जब बसें आई तो इनमें बैठने के लिए मारामारी रही। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। संवाद