फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There may be delay in the launch of overbridge due to rain

हाथरस : वर्षा के कारण ओवरब्रिज के शुभारंभ में हो सकती है देरी

Tue, 10 Aug 2021 11:36 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There may be delay in the launch of overbridge due to rain
हाथरस : तालाब चौराहे पर बन रहा ओवरब्रिज। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वर्षा के कारण ओवरब्रिज के निर्माण में देरी हो रही है। बर्षा रुकने के बाद डामरीकरण का कार्य पूरा किया जाएगा। डामरीकरण पूरा होने के बाद ही निर्माण कार्य पूरा हो सकेगा। इसके बाद ही ओवरब्रिज का शुभारंभ हो पाएगा। यह जानकारी डीएम रमेश रंजन ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने बताया कि तालाब चौराहे के ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान, पार्क, पंचायत भवन और पुलों के निर्माण, कोविड टीकाकरण ऑक्सीजन प्लांट के कार्यों की भौतिक प्रगति के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले में आवारा गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 50 लाख से अधिक लागत की 20 परियोजनायें संचालित हैं। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद में सात घोषणाएं की गई हैं। इनके लिए स्वीकृत 5401.11 लाख रुपये के सापेक्ष माह जुलाई 2021 तक 2350.88 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। 1708.06 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। दो परियोजनाएं पूर्ण कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद निधि योजना के तहत गत वर्ष की अवशेष 1.09 लाख तथा इस वर्ष 500.00 लाख धनराशि प्राप्त हुई है। ग्राम पंचायत निधि में केंद्रीय वित्त आयोग के तहत गत वर्ष की अवशेष धनराशि 266227 लाख तथा इस वर्ष 792.54 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है। इस प्रकार कुल उपलब्ध धनराशि 3454.81 लाख के सापेक्ष 1260.50 की धनराशि व्यय की गई है। इस क्रम में विभिन्न योजनाओं के सापेक्ष मिली धनराशि व व्यय धनराशि के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed