फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: There are no women toilets in the markets, half the population is inconvenienced

हाथरस : बाजारों में नहीं महिला शौचालय, आधा आबादी को होती है असुविधा

Thu, 15 Dec 2022 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Hathras: There are no women toilets in the markets, half the population is inconvenienced
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर शौचालय तो बना दिए गए, लेकिन आज भी आधी आबादी इस योजना का लाभ लेने से वंचित है। शहर के मुख्य बाजारों में महिला शौचालयों की व्यवस्था नहीं होने के कारण महिलाओं को बाजार में खरीदारी के दौरान टॉयलेट की जरूरत पड़ने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के मुख्य बाजारों में अभी तक कोई महिला शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है।
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत नगर पालिका परिषद हाथरस की ओर से शहर में नौ स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन महज आगरा रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर पिंक टॉयलेट बनाया गया है। खेदजनक बात यह है कि शहर के मुख्य बाजारों में कोई भी महिला शौचालय की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

इस कारण महिलाओं को बाजार में खरीदारी के दौरान टॉयलेट लगने की स्थिति में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाएं अपनी दुकानें भी चलाती हैं या दुकानों पर काम करती हैं। शहर के कमला बाजार, रामलीला मैदान, सरक्यूलर रोड आदि भीड़ वाले बाजार हैं। यहां महिलाओं के लिए एक भी टॉयलेट नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं की वेदना
शहर के बाजारों में महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था होनी चाहिए। बाजार में खरीदारी के दौरान कहीं भी शौचालय की सुविधा तक नहीं है। इस कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
-चंद्रमुखी
घर से बाजार के लिए खरीदारी करने के लिए आई थी। खरीदारी के दौरान बाजार में शौचालय की सुविधा न होने के कारण पानी भी नहीं पी सकते हैं। घर जाकर ही पानी पीना पड़ता है।

-सपना शर्मा
नगर पालिका प्रशासन को शहर के मुख्य बाजारों में महिला शौचालय बनाने चाहिए, जिससे टॉयलेट की सुविधा मिल सके। बाजार में कुछ भी पेय पदार्थ नहीं पी सकते हैं, क्योंकि टॉयलेट आने पर भटकना पड़ेगा।
-पूजा चौधरी
ज्यादा देर तक टॉयलेट रोकने पर पेट से संबंधित बीमारी हो जाती हैं। इसके अलावा टॉयलेट ज्यादा देर तक रोकने पर इन्फेक्शन होने की आशंका भी बनी रहती है।
डॉ. प्रमोद कुमार, चिकित्सक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed