फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Theft of cash and jewelery by cutting the wall of the house

हाथरस : मकान की दीवार काटकर नकदी व आभूषण चोरी

Tue, 02 Nov 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Theft of cash and jewelery by cutting the wall of the house
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी परती बनारसी में एक मकान की दीवार काट कर बदमाश नगदी व आभूषण चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस तहरीर के आधार पर चोरी के मामले की छानबीन में जुटी है।
दिनेश कुमार निवासी गढ़ी परती बनारसी रात को अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। इसी बीच बदमाशों ने उनके मकान के एक कमरे की दीवार काट ली और उसमें रखे बक्से व अन्य कीमती सामान को पार कर ले गए। नींद खुलने पर दिनेश व उसके परिवार को चोरी की घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

इसी बीच गांव के लोगों ने जानकारी दी कि बाजरे के खेत में बक्सा आदि सामान पड़े हुए हैं। माना जा रहा है कि चोर घर में से चोरी करने के बाद खेत पर पहुंचकर उसमें से कीमती सामान छांट कर ले गए। बाकी का सामान कपड़ा लत्ता खेत पर में ही पड़े छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। एसएचओ भारत भूषण भाटी ने बताया कि दीवार काट कर हुई चोरी के मामले की छानबीन की जा रही है। कुछ सामान को खेत में पड़ा मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed