फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: theft in Mahadev temple, villagers accuse monk

हाथरस : महादेव मंदिर में चोरी, ग्रामीणों ने साधु पर लगाया आरोप

Thu, 24 Dec 2020 06:40 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Hathras: theft in Mahadev temple, villagers accuse monk
हाथरस : गांव खोंडा में महादेव मंदिर में चोरी होने के बाद कोतवाली में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खोंडा स्थित महादेव मंदिर में मंगलवार की रात चोरी हो गई। ग्रामीणों ने बुधवार को इसकी शिकायत कोतवाली पहुंचकर की। गांव निवासी जय प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस को मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई। उन्होंने मंदिर में कुछ दिन पहले पूजा के लिए रखे साधु को भी चोरी में संलिप्त होने का आरोप लगाया।

ग्रामीणों ने तहरीर देने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तहरीर मिलने पर भी जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। वे पुलिस पर चोरों से मिलीभगत का आरोप लगाने लगे। ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ते देख एसएसआई विजेंद्र सिंह मय हमराहों को साथ चोरों के घर दबिश देने गए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। आक्रोश व्यक्त करने वालों में जय पाल सिंह, जयवीर सिंह, जय चंद्र, नीरज, मनोज, धीरेंद्र, जय प्रकाश, केशव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed