{"_id":"634b02392e4d053be5427430","slug":"hathras-the-youth-who-fired-joyfully-away-from-the-grip-of-the-police-hathras-news-ali3027396136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुलिस की पकड़ से दूर हर्ष फायरिंग करने वाला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुलिस की पकड़ से दूर हर्ष फायरिंग करने वाला युवक
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस क्षेत्र के गांव किंदौली में दुल्हन के स्वागत के दौरान की गई हर्ष फायरिंग एक नौ महीने की बच्ची की मौत हो गई थी। जबकि बच्ची की दादी घायल हो गई थी। आरोपी युवक तीन दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से बाहर है।
मंगलवार की रात किंदौली निवासी अजरूद्दीन पुत्र हकीमुद्दीन का निकाह होकर आया था। दुल्हन को देखने के लिए चचेरे भाई इरफान पुत्र पप्पू की मां भूरी अजरुद्दीन के घर पर गई थी। भूरी की गोद में उनकी पोती इनाया पुत्री सलमान भी थी। यहां पर पर इमरान पुत्र मुन्ने खां निवासी छोटी किंदौली ने हर्ष फायरिंग कर दी गई।
गोली लगने से भूरी व उसकी पोती इनाया घायल हो गईं। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान इनाया की मृत्यु हो गई है। घायल के बेटे इरफान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि हर्ष फायरिंग के अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद