फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The young man who was injured after being hit by a train died

हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से घायल हुए युवक ने तोड़ा दम

Sun, 05 Jun 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The young man who was injured after being hit by a train died
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

सिकंदराराऊ स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुए युवक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक दो दिन पहले गोरखपुर एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से ट्रेन की चपेट में आ गया था।
गोंडा के शंकरपुरा निवासी साधू सिंह के पुत्र राजू (37) अपने परिवार समेत गोंडा से अहमदाबाद जा रहा था। शनिवार की देर शाम गोरखपुर एक्सप्रेस सिकंदराराऊ स्टेशन पर आकर रुकी। प्लेटफार्म पर राजू पानी लेने के लिए उतरा। उसी दौरान ट्रेन चली तो राजू तेज भाग कर ट्रेन में चढ़ने लगा। जल्दबाजी में उसका पैर फिसल गया और वह प्लेटफार्म के बीच में आ गया। जिससे उसका एक पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

वहां मौजूद आरपीएफ के जवानों व स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। रविवार को यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed