{"_id":"620bf856a26c6d50bf2f9f53","slug":"hathras-the-young-man-who-came-to-the-in-laws-house-was-beaten-up-by-his-wife-and-brother-in-law-uproar-hathras-news-ali285241322","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : ससुराल आए युवक को पत्नी व साले ने पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : ससुराल आए युवक को पत्नी व साले ने पीटा, हंगामा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के मोहल्ला किला गेट में ससुराल आए युवक को पत्नी व साले ने पिटाई कर दी। मारपीट में युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
अलीगढ़ के थाना दहली गेट क्षेत्र के साया रोड निवासी सलमान शहर के किलागेट स्थित अपनी ससुराल आया था। यहां पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और फिर उनके बीच कहासुनी होने लगी। बात हाथापाई तक आ गई, जिसके बाद पत्नी व उसके साले ने उसे जमकर पीटा।
उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और वह लहूलुहान हो गया। हंगामा होने पर मोहल्ले के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। यहां पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। संवाद