फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The works of the funds of the 14th-15th Finance Commission got approval

हाथरस : 14वें-15वें वित्त आयोग की धनराशि के कार्यों को मिली मंजूरी

Thu, 28 Apr 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The works of the funds of the 14th-15th Finance Commission got approval
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में 14वें/15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि के सापेक्ष प्राप्त प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की मौजूदगी में मंथन हुआ। बैठक में इस धनराशि से होने वाले कार्यों को मंजूरी दी गई। डीएम ने स्वीकृत कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि निर्धारित समयावधि के कार्य पूर्ण न करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने सभी प्रस्ताव जनसामान्य की आधारभूत सुविधाओं से संबंधित जल निकासी, नाली, सीवर, सीसी और इंटरलॉकिंग सड़कों का निर्माण, कायाकल्प एवं विकास से संबंधित कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्तावों को सर्वसहमति के आधार पर नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के दौरान प्रस्तुत किए गए कार्यों के पूर्ण डीपीआर तैयार करने एवं प्रस्ताव में रंगीन फोटोग्राफ्स लगाने के निर्देश दिए। पूर्व बैठक में जिन प्रस्तावों को सर्व सहमति के आधार पर स्वीकृति प्रदान की गई थी। डीएम ने उनको तत्काल पूर्ण करने केे निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वीकृति कार्यों की टेंडर प्रक्रिया न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन कार्यों की स्वीकृति निरस्त करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों के संबंध में डीपीआर तैयार करने से पूर्व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को अधीक्षण अभियंता के साथ निर्धारित स्थल का मौका मुआयना करने के पश्चात प्रस्ताव प्रस्तुत करें। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराए गए कार्यों का भुगतान लंबित होने पर जिलाधिकारी ने संबंधित समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायतों के लंबित भुगतानों को तत्काल कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed