फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The woman who fell from the roof due to the monkey's wind dies during treatment

हाथरस : बंदर की घुड़की से छत से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत

Sun, 26 Jun 2022 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: The woman who fell from the roof due to the monkey's wind dies during treatment
हाथरस : बंदर की घुड़की से डरकर छत से गिरकर मृत नगीना का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में एक महिला बंदर की घुड़की से डरकर छत से नीचे गिर गई। उसके शरीर में कई फ्रैक्चर हो गए। सिर में भी चोट लग गई। अलीगढ़ में दो दिन तक चले इलाज के बाद शनिवार को महिला की मौत हो गई।
मुनीम की पत्नी नगीना दो दिन पूर्व छत पर कुछ काम रही थी। इसी दौरान बंदरों का झुंड आया। नगीना को तेज घुड़की देते हुए उसकी तरफ दौड़े। डर कर नगीना भागी तो छत से नीचे गिर गई। पक्के फर्श पर गिरने से नगीना के शरीर में कई फ्रैक्चर आ गए। इलाज के लिए नगीना को अलीगढ़ ले जाया गया। जहां उसका प्लास्टर कर वापस भेज दिया। लेकिन नगीना को परेशानी कम नहीं हुई। शनिवार को घर पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हिंसक होते जा रहे बंदर
नगर में बढ़ रही बंदरों की संख्या से आम नागरिक परेशान हैं। अब महिलाएं छत पर कपड़े तक नहीं सुखा पा रही है। बंदरों को खाना न मिलने के कारण ये हिंसक होते जा रहे हैं। नगर में कई महिला-पुरुष बच्चे बंदरों के काटने से घायल हो चुके हैं। नागरिकों ने अधिकारियों से इनसे निजात दिलाने की मांग की है। अब सीएचसी में कुत्तों के काटने से ज्यादा बंदर के काटने के मामलों में लोग एंटी रैबीज वैक्सीन लगवा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed