फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The woman tried to commit suicide as soon as the marriage broke

हाथरस : शादी टूटने की जानकारी होते ही युवती ने की खुदकुशी की कोशिश

Sun, 18 Apr 2021 10:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The woman tried to commit suicide as soon as the marriage broke
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लड़का पक्ष द्वारा शादी से इनकार करने की खबर मिलते ही युवती ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। यह मामला कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव का है। युवती को गंभीर हालत में परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे उपचार दिया गया।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेेटी का रिश्ता अलीगढ़ निवासी एक युवक के साथ तय किया था। शादी के लिए परिवार में तैयारियां चल रहीं थीं। इस बीच शनिवार की शाम को लड़का पक्ष की तरफ से फोन करके शादी में दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होती देख लड़के वालों ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इसकी भनक जब उनकी बेटी को लगी तो वह अपने कमरे में चली गई और रात को करीब 10 बजे परिजनों ने उसके कमरे को खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। दरवाजा तोड़कर देखा तो परिजनों के पैरों तले जमीन निकल गई। उनकी बेटी फांसी के फंदे पर झूल रही थी। अचेत अवस्था में उसको परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर उसे उपचार दिया गया। उपचार के बाद उसे स्वास्थ्य लाभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed