फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: The whole city becomes Ramay, the winds of devotion

हाथरस: पूरा शहर हुआ राममय, बही भक्ति की बयार

Wed, 05 Aug 2020 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: The whole city becomes Ramay, the winds of devotion
हाथरस: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर आकर्षक रूप से सजाया गया मंदिर श्रीरामदरब - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अयोध्या में जहां श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ, वहीं बुधवार को पूरा शहर भी राममय हो गया। लोगों ने इस एतिहासिक दिन को एक उत्सव के रूप में मनाया। पूरे शहर को भगवा तोरण द्वारों ने सजाया गया। भजन-कीर्तन और श्रीराम भक्ति को प्रसारित करती हुई शहनाई का वादन कई जगहों पर हुआ। मंदिरों में ही नहीं, बल्कि बाजारों में भी लोगों ने लड्डुओं का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया। शाम के समय चौराहों, बाजारों व घरों में दीप जलाए गए। आतिशबाजी भी चलाई गई। पूरा शहर श्रीराम की भक्ति में डूब गया। तमाम संगठन भी इसमें भागीदार बने।
राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में तो यहां से लोग अयोध्या तो नहीं जा सके, लेकिन लोगों ने इस दिन को एक उत्सव के रूप में मनाया। इसे लेकर कई दिन से तैयारी की जा रही थी। ऐसे में बुधवार को पूरा शहर भगवा रंग और राम भक्ति में डूबा नजर आया। शहर के ज्यादातर बाजारों में भगवा तोरण द्वारों से सजाया गया था। शहर के ज्यादातर मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना की गई। स्थान-स्थान पर सजावट भी की गई। शहर के प्रमुख बाजारों में भजन कीर्तन भी प्रसारित हुआ और शहनाई वादन भी कलाकार करते दिखे।
विज्ञापन

हर कोई राम भक्ति में डूबा नजर आया। हजारों लोगों ने अयोध्या का लाइव प्रसारण टीवी पर देखा। इसके उपरांत कई जगहों पर भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। भगवा ध्वज भी फहराए गए और दुकानों पर ऊं व जय श्रीराम लिखे झंडे भी लगाए गए। कई प्रमुख मंदिर शाम होते ही रोशनी में नहा गए। वहां भव्य सजावट की गई थी। लोगों ने अपने घरों पर दीपक जलाए और इस दिन को त्योहार के रूप में मनाया। आतिशबाजी भी चलाई गई। लोग जश्न में डूबे नजर आए। दीपकों से पूरा वातावरण जगमग दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed